Sharir ko Hamesha fit kaise rakhe | शरीर को हमेशा फिट कैसे रखे?

Sharir ko Hamesha fit kaise rakhe – हेलो दोस्तों आज मैं एक विषय के बारे में बात करने वाला हूं। जिसके बारे में आप सभी को जानकारी लेना बहुत ही जरूरी है। क्योंकि आज के आधुनिक जीवन में सबसे ज्यादा जरूरी है। पैसा लेकिन आज हम पैसे से भी जरूरी चीज के बारे में जानने की कोशिश करेंगे जिसका नाम है। अपने आप को स्वस्थ कैसे रखें। आजकल के लोग सब चीज में मिलावट वाली वस्तु को पसंद करते हैं। खाने में वह वस्तु खाने में तो अच्छी लगती है। लेकिन वही हमारे शरीर के लिए अच्छी नहीं रहती है जो आगे चलकर हमारे स्वास्थ्य को खराब कर देता है। दोस्तों सबसे पहले मैं यह बता देता हूं। मैं जो यह जानकारी आपके साथ साझा कर रहा हूं। इसके बारे में मैंने बहुत सी जानकारी प्राप्त की है। और मैं खुद करीब 8 साल से रनिंग कर रहा हूं इन 8 सालों का जो अनुभव है। वह आपके साथ साझा कर रहा हूं। और यह जानकारी हर वर्ग के लोगों के लिए है जिसको आप फॉलो करके एक अच्छी जिंदगी का अनुभव उठा सकते हैं। और डॉक्टर के घर जाने से बच सकते हैं।

Sharir ko Hamesha fit kaise rakhe | शरीर को हमेशा फिट रखने का 10 रामबाण तरीका

Sharir ko Hamesha fit kaise rakhe

1. नियमित रूप से पानी पीना

 अगर आप चाहते हैं। कि मेरा शरीर सुचारू रूप से कार्य करें। तो आप यह कार्य करना बहुत जरूरी होगा क्योंकि शरीर को स्वस्थ रखने के क्रम में या पहला कदम होगा। अगर आपका उम्र 12 वर्ष से ज्यादा है। तो आपको प्रतिदिन सुबह 6:00 बजे से पहले उठ जाना है। अगर आप चाहे तो हल्का गुनगुना पानी पीएं कम से कम दो गिलास और अधिकतम तीन क्लास तक आप पी सकते हैं।
(1) पुरुषों को प्रतिदिन कम से कम 4 लीटर पानी पीना चाहिए ऐसा वैज्ञानिकों का कहना है।
(2) महिलाओं को प्रतिदिन कम से कम 3 लीटर पानी पीना है।
और यह प्रक्रिया आपको प्रतिदिन रखनी है। जिससे आपकी सेहत में लगातार सुधार देखने को मिलेगा और आप एक अच्छी सेहत भरी जिंदगी को जी सकते हैं।

2. प्रत्येक दिन व्यायाम करना

 अगर आप नियमित रूप से सुबह उठकर आप पानी का सेवन कर रहे हैं। तो आप को कम से कम 30 मिनट समय निकालना है। ग्राउंड के लिए इसमें भी आपको प्रतिदिन लगे रहना है। सबसे पहले आपको 3 किलोमीटर की रनिंग करना होगा प्रतिदिन उसके बाद कुछ ऐसे व्यायाम है। जिसके माध्यम से आप फिट रहने में सफल होंगे।

4. पीरियड्स में फीट कैसे रहे

पीरियड्स एक ऐसी समस्या है। जो प्रत्येक लड़कियों को प्रत्येक महीने में एक बार आती है। जो कि एक नेचुरल प्रोसेस है। जो हर लड़की को होता है। लेकिन आपको इस समय में रनिंग करना है कि नहीं उसके बारे में आपको बताने वाले हैं। पीरियड्स का जो प्रक्रिया है वह 3 से 5 दिन का होता है। इस प्रक्रिया के शुरूआती 40 घंटे तक दर्द अधिक रहता है। तो आप इस समय में आराम करें। अगर आपका दर्द कम होता है। तो आप हल्का-फुल्का रनिंग कर सकते हैं। लेकिन आपको ज्यादा से ज्यादा आराम करनी है।

5. प्रेगनेंसी में अपने आप को फिट कैसे रखे

आपको नियमित रूप से पानी का सेवन करनी है। और प्रत्येक 2 या 3 महीने के अंतराल में डॉक्टर से सलाह लेनी है। और सबसे ज्यादा जरूरी काम आपको वॉक बहुत ज्यादा करनी है। सुबह उठकर अगर संभव हो पाता है। तो आप खाली पैर किसी मैदान में चलना है। कम से कम 2 किलोमीटर रोजाना चलना है। 7 महीने तक उसके बाद आप वॉक मैं थोड़ा कमी करेंगे। आप 1 किलोमीटर रोजाना वॉक करेंगे आखिरी के 2 महीने तक इस प्रक्रिया से आप और आपका बच्चा भी स्वस्थ रहता है।

6. अगर किसी कारण वर्ष आपका पैर या हाथ टूट जाता है। तो उस समय में आप फिट कैसे रहे

भगवान ना करे कि ऐसा किसी के साथ हो लेकिन अगर ऐसा हो जाता है। तो आप उस समय में फिट कैसे रहे इसी के बारे में हम आपको बताने वाले हैं। इस समय मैं आपके दिमाग पर असर पड़ता है। जिसके कारण हमारे दिमाग में नकारात्मक सोच आ जाते हैं।
(1) अनुलोम विलोम प्राणायाम :- यह एक ऐसा योगा है जिसको आप खड़े खड़े कर सकते हैं। क्योंकि इस योगा को करने से आपके अंदर एक पॉजिटिव एनर्जी का अनुभव होगा जिसके कारण आप नकारात्मक सोच को हरा सकते हैं।

7. 40 से अधिक उम्र के लोग फिट कैसे रहे

 आज के जो दौर चल रहा है। 40 से अधिक उम्र के लोगों को हर 10 में से 8 व्यक्तियों को कुछ ना कुछ बीमारियां जरूर है। और यह मैं नहीं बोल रहा हूं। भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय का रिपोर्ट है। जो हाल ही में निकल कर आया है। जो हमारे लिए बेहद खराब है। अगर आप चाहते हैं। कि हम एक अच्छे हेल्दी जीवन जिए है। तो आपको ज्यादा से ज्यादा अपने शरीर पर ध्यान देना होगा।

1. उसके लिए आपको अधिक मात्रा में पैदल चलना होगा
2. अगर आपका ऑफिस 5 किलोमीटर के अंतराल में है। तो आप साइकिल का प्रयोग करें
3. अगर आपके पास समय है। तो 30 मिनट ही होगा करें
4. नियमित रूप से भोजन ले।
5. भरपूर नींद ले
6. जब तक जरूरी ना हो तब तक वाहन का प्रयोग ना करें
7. चाय कॉफी का प्रयोग कम मात्रा में करें
8. किसी भी प्रकार का मादक पदार्थ का सेवन ना करें
9. ज्यादा टाइट कपड़े ना पहने
10. ज्यादा तेल का सामान का सेवन ना करें

8. रनिंग करके खुद को फिट कैसे रखे

1. गर्मी में कैसे रनिंग करें :- गर्मी में आपको अगर संभव हो सके तो सुबह जल्दी ही मैदान जाने की कोशिश करें। अगर संभव हो सके तो सूर्य की किरण निकलने से पहले ही आप मैदान चले जाएंगे और जिस समय सूर्य की किरने बाहर आ रही हो उसी समय आप रनिंग करें काफी ज्यादा मदद करेगी आपको फीट रहने में

2. ठंडी में रनिंग कैसे करें :- ठंडी में आप कोशिश करें कि सूर्य के किरण अगर बाहर आ गया है। तभी आप को मैदान की ओर जाना है और सबसे ज्यादा जरूरी बात आपको सुबह उठकर ही गर्म पानी पी लेनी है। उसके बाद ही आपको मैदान जाना है। उसके अपने समय के हिसाब से रनिंग करें जिसके बारे में जानकारी दे चुका हूं

3. वर्षा के समय में रनिंग कैसे करें :- आपको सबसे पहले या देखना है। कि वर्षा हो रही है कि नहीं अगर वर्षा नहीं हो रही है तभी आपको मैदान की ओर जाना चाहिए अन्यथा नहीं कई बार ऐसा होता है कि मैदान पूरा गीला हो जाता है। वर्षा के कारण तो आप रोड पर रनिंग कर सकते हैं।

4. आर्मी में जाने के लिए युवा कैसे रनिंग करें।:- हमारे भारत में बहुत से युवा और युवतियों का सपना रहता है कि वह भारतीय फौज में जाए और देश की सेवा कर सके। लेकिन आपको भारतीय फौज में जाने के लिए सबसे पहले लिखित परीक्षा को पास करना होगा। उसके बाद आपको रनिंग पास करना होगा और साथ ही फिजिकल इसके बारे में आपको बताने वाले हैं। अब के समय में आर्मी का रनिंग काफी आसान हो गया है। अगर आप 5.30 मिनट में आप 1600 मीटर दौड़ लेते हैं। तो आप आर्मी में फिजिकल आसानी से पास कर सकते हैं। इसके लिए आपको प्रतिदिन मैदान में बना रहना होगा। और आप को नियमित रूप से व्यायाम करना होगा जैसे आपको रोजाना कम से कम 20 मिनट रनिंग करना होगा उसके बाद आपको कम से कम 25 मिनट तक व्यायाम करना होगा। यह सब कर लेने के बाद आपको 100 मीटर का स्प्रिंट मारना होगा रोज कम से कम 5 बार यह प्रक्रिया आपको प्रतिदिन दोहराना होगा। सप्ताह में 1 दिन आपको टाइमिंग मारना होगा। आपका रनिंग ऑटोमेटिक सुधर जाएगा। और आप समय पर अपना दौड़ क्लियर कर सकते हैं। आप इस दिनचर्या को फॉलो करके आप भारतीय फौज का सपना आसानी से पूरा कर सकते हैं । बस आपकी हाइट 170 सेंटीमीटर होनी चाहिए।

5. रनिंग करने के लिए सही कपड़े :- अगर आप रोजाना रनिंग करते हैं। तो आपको मौसम के अनुसार कपड़ा पहनना है। जैसे अगर आप ठंडी के दिनों में रनिंग कर रहे हैं तो आपको ट्रोजर और ट्रैक सूट पहनकर रनिंग करना है।
अगर आप गर्मियों के दिनों में रनिंग कर रहे हैं तो आपको हाफ पेंट और टीशर्ट पहनकर रनिंग करना है।

9. योगा करके खुद को फिट कैसे रखे | योगा करने के फायदे

अगर आपको स्वस्थ रहना है। तो कुछ योगा ऐसे हैं। जिनको करके आप स्वस्थ रह सकते हैं। बस आपको प्रतिदिन करनी है।

(1) भस्त्रिका प्राणायाम :- यह योग का ऐसा भाग है। जिसको करने से आपका तन मन दोनों ही स्वस्थ हो जाता है। और दिन भर आपका ऊर्जा की अनुभूति होती है। जिससे आपको ज्यादा थकान महसूस नहीं होता है।
(2) कपालभाति प्राणायाम :– कपालभाती से हमें यह लाभ होता है। कि अपने मन के नकारात्मक विचार को दूर करता हैएम और सही सोच को आपके अंदर डालता है।
(3) अनुलोम विलोम :- यह एक ऐसा योग है जो आपके अंदर के घाव को भर देता है। यानी अंदर से फिट रखता है। आपको बाकी योग तो आपको बाहर से फिट रखते लेकिन यह योग आपको अंदर से फिट रखने का काम करता है।

क्या खाएं :-

अगर आप सुबह उठकर व्यायाम कर रहे हैं। और पानी भी पी रहे हैं। तो आप को भोजन सही तरीके से करनी है। और क्या खानी है। वह भी आपको बताया जाएगा क्योंकि एक अच्छी सेहत पाने के लिए आपको कुछ त्याग भी करना आवश्यक है।
(1) सुबह अब जब Ground से आते हैं। तो आपको सबसे पहले 50 ग्राम फुला हुआ चना उसी के साथ 20 ग्राम किसमिस फुला हुआ और हो सके तो पिस्ता बदाम भी उस में डाल सकते हैं। और गुड लेना है। वह भी 8:30 से पहले ठीक इसके आधा घंटा बाद आपको भरपेट खाना खा लेना है। और ठीक दोपहर 2:00 बजे तक आप को दोपहर का खाना खा लेना है। दोपहर में आप चावल ले सकते हैं। लेकिन रात में आपको केवल रोटी ही खाना है। सोने से ठीक 2 घंटा पहले ही खाना खाना है। आपको सोने से आधा घंटा पहले आपको दूध पी लेनी है।

क्या ना खाएं :- आपको किसी भी प्रकार का तेल वाला समान नहीं खाना है। जैसे जलेबी, पकोड़े, समोसे,कचोरी, और इसी क्रम में आपको आ जाती है चौमिन, पिज़्ज़ा,बर्गर, ऐसी चीजों से आपको दूर रहना है। आप इन सब वस्तुओं से ज्यादा से ज्यादा दूर रहने की कोशिश करें अगर संभव हो सके तो सेवन ही ना करें तभी आप एक अच्छी सेहत भरी लाइफ जी सकते हैं।

10. प्रत्येक दिन का दिनचर्या सही रखें। :- आपको प्रत्येक दिन सही तरह से सही काम करना होगा। जैसे आपको सुबह जल्दी ही उठ जाना है। और आपको रोज रनिंग करना है। उसके बाद सही तरीके से खाना खाना है।

11. नियमित रूप से नींद लेना है :- आपको प्रत्येक दिन कम से कम 7 से 8 घंटे तक नींद लेना है। क्योंकि आप दिनभर जितना थकते हैं। उतना आपको अपने शरीर को रेस्ट भी देना है। इसलिए रोजाना आपको नियमित रूप से नींद लेना अति आवश्यक है।

Leave a Comment