12 Benefits of Avocado in Hindi | एवोकाडो क्या है? फायदे और नुकसान

Avocado in Hindi – एवोकाडो एक हरे नाशपाती के आकार का फल है। जिसमें कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते है। यह प्रोटीन और विटामिन ए, बी, डी और ई का एक समृद्ध स्रोत है। इसे किसी भी भोजन में शामिल किया जा सकता है या सलाद के रूप में भी खाया जा सकता है। (Meaning of Avocado in Hindi)

अक्सर लौग सोचते हैं। की क्या एवोकाडो एक फल है। या सब्ज़ी? तो बता दें कि वास्तव में, एवोकाडो एक फल हैं। जिसका इस्तेमाल (Uses of Avocado in Hindi) नमकीन और मीठे दोनों ही प्रकार के व्यंजनों में किया जा सकता हैं। तो आइए एवोकाडो फल (Avocado fruit in Hindi) के बारे में बिस्तार से जानते हैं।

Meaning of Avocado in Hindi | एवोकाडो का अर्थ हिंदी में

एवोकैडो एक दक्षिणी मैक्सीकन फल हैं जो दिखने में एक बड़े नास्पति के फल जैसा होता हैं यह इंडियन फल नहीं हैं जिसके कारण इसका कोई बिशेष हिंदी नाम नहीं हैं इसे भारत में ( avocado meaning in hindi ) एवोकैडो, रूचिरा या मक्खनफल आदि के नामों से जाना जाता हैं इसके अलावा इसे Alligator Pears के रूप में भी जाना जाता है।

एवोकैडो का वनस्पतिक नाम पर्सिया अमरीकाना (Persea americana) है और यह लॉरेसी (Lauraceae) परिवार से सम्बन्ध रखती हैं।

 What is Avocado in Hindi | एवोकाडो क्या है?

 What is Avocado in Hindi

एवोकाडो एक फल हैं। जो हरे रंग में, मांसल नाशपाती या एक अंडे के आकार में हो सकते हैं। इसके अंदर एक बेर के आकार बड़ा बीज होता है। जो चारो ओर से मक्खन जैसे गूदे से ढका हुआ होता है। इसका गुदा हल्का पिले-हरे रंग का होता हैं। जो स्वाद में हल्के मेवेदार जैसा लगता हैं। जिसका इस्तेमाल मिल्कशेक, स्मूदी आदि बनाने में किया जाता हैं।

एवोकाडो फल ( Hindi of avocado ) की बाहरी त्वचा काफी सख्त होता हैं। जोपरिपक्व होने पर हरी, भूरी, बैंगनी या काला हो सकता हैं। इसका बाहरी छिल्का काफी मोटा होता हैं। जिसके कारण यह फल पेस्टीसाइट्स या कीटनाशकों से बच जाता हैं। यह फल अपने आप पेड़ पर नहीं पकता हैं। इसे पकाने के लिए केले की भांति तोड़कर पकाना पड़ता हैं। लेकिन इसे आमतौर पर कच्चा ही खाया जाता हैं।

Avocado tree information | एवोकाडो के पेड़ की जानकारी

Avocado tree information

एवोकाडो (पर्सिया एमेरिकाना) एक पेड़ है। जिसकी उत्पति लगभग सात हजार साल पहले दक्षिणी मैक्सिको और कोलंबिया में हुई थी। यह एवोकाडो का पेड़ एक सदाबहार पेड़ हैं। जिसकी लंबाई करीब 66 फुट तक होती है। और इसकी पत्तियां 12 से 25 सेमी लंबी होती हैं। और एवोकाडो का फल लगभग 6 से 7 सेंटीमीटर तक लम्बा होता हैं। जिसके सेवन से कई फायदे होते हैं। एवोकाडो फल के फायदे और इसकी खेती के उत्पादन से लाभ को देखते हुवे। अब इसकी खेती पूरी दूनियाभर में उष्णकटिबंधीय और भूमध्यसागरीय जलवायु में की जाती है। और भारत में इसकी खेती मुख्य रूप दक्षिण भारत के तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक जैसे क्षेत्रों में किया जाता है।

इसे भी पढ़ें: Meaning of constipation in Hindi | कब्ज के कारण, लक्षण और उपचार

Nutrition of Avocado in Hindi | एवोकाडो के पोषक तत्व

एवोकैडो में कई पोषक तत्व, विटामिन और खनिज पाए जाते हैं। एवोकैडो भी मोनोअनसचुरेटेड फैटी एसिड्स का एक अच्छा स्रोत है। इसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम,मैंगनीज, फास्फोरस, कैल्शियम, लोहा, तांबा, और जस्ता आदि पाए जाते हैं। एवोकैडो में विटामिन ए, विटामिन बी-6, विटामिन बी-12, विटामिन सी, विटामिन डी, विटामिन ई, विटामिन K, थाइमिन, रिबोफ़्लैविना और नियासिन जैसे खनिज भी पाए जाते हैं। इसके अलावा, एवोकैडो फाइबर का एक बहुत ही अच्छा स्रोत है। आइए अब एवोकैडो के फायदों ( Avocado ke fayde) के बारे जानते हैं।

Benefits of Avocado in Hindi | एवोकाडो के फायदे

1. एवोकाडो के फायदे आंखों के लिए

अक्सर लोगों को बढ़ती उम्र के साथ आंखों में कमजोरी होने लगती है। जिससे ठीक से दिखाई भी नहीं देता। और हर वस्तु धुंधली नजर आने लगती है जिसके कारण काफी परेशान रहते हैं।

ऐसे में आंखों की इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप एवोकाडो  ( Avocado meaning in Hindi ) का सेवन कर सकते हैं। लुटेइन और ज़ेकैक्टीन जैसे कैरोटीनॉइड पाए जाते हैं। जो हमारी आंखों के स्वस्थ को बेहतर बनाने का काम करते हैं। और मोतियाबिंद या बढ़ती उम्र से संबंधित आंखों के कई रोगों से सुरक्षा प्रदान करते हैं। इसके अलावा एवोकाडो फल में विटामिन ई भी पाया जाता है। जो हमारे आंखों के स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होते हैं।

2. एवोकाडो के फायदे चेहरे के लिए

बढ़ती उम्र के साथ चेहरे में कई सारी समस्या होने लगती है। जिसमें से एक समस्या है। चेहरे में झुर्रियां होना, जो चेहरे को काफी खराब कर देता है।

चेहरे की ईन झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए आप एवोकाडो फल का सेवन करने के साथ इसके तेल का उपयोग झुरियों में कर सकते हैं। एवोकाडो फल में एसेंशियल फैटी एसिड होता है।

जो झुर्रियों को दूर करने के साथ बढ़ती उम्र के कारण हुई अन्य त्वचा की समस्याओं में भी काफी लाभ करता है। और यह सनबर्न में भी काफी बेहतर सुरक्षा प्रदान करता है।

इसके अलावा इसमें कई विटामिन और खनिज भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जिसके सेवन से त्वचा को स्वस्थ रखने में काफी मदद मिलता हैं।

3. एवोकाडो के फायदे बालों के लिए

दोस्तों चेहरे के साथ बालों का सुंदर, स्वस्थ और मजबूत रहना काफी जरूरी होता है। जो हमारे पर्सनालिटी को चार चांद लगा देता है। अक्सर लोगों को प्रदूषण या धूप में पराबैंगनी किरणों के कारण बाल कमजोर व बेजान हो जाते हैं। जिससे बालों की चमक व मजबूती चली जाती है।

ऐसे में खासतौर से लड़कियां काफी परेशान रहती है। जिससे छुटकारा पाने के लिए आप एवोकाडो फल का सेवन कर सकते हैं। एवोकाडो फल ( Hindi of avocado ) में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन ए, सी, डी, ई एवं एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो बालों को मजबूत, सुंदर और चमकदार बनाने में काफी मदद करते है।

4. एवोकाडो के फायदे बेहतर पाचन के लिए

अभी आपका पाचन तंत्र खराब है। खाया पिया नहीं लग पाता है। तो आप एवोकाडो फल का सेवन कर सकते हैं। एवोकाडो फल में घुलनशील फाइबर और अघुलनशील फाइबर होते हैं। जो पाचन तंत्र को सुधारकर बेहतर बनाने में काफी मदद करते हैं।

इसके अलावा एवोकाडो में मौजूद फाइबर, आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देने में मदद करता है। जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। और कब्ज, दस्त आदि समस्याओं से राहत दिलाता है।

5. एवोकाडो के फायदे वजन कम करने के लिए

बहुत से ऐसे लोग हैं। जो अपना वजन कम करना चाहते हैं। और वह एवोकाडो फल का सेवन करना चाहते हैं। लेकिन डरते हैं। कि कहीं इससे वजन बढ़ ना जाए। तो बता दें कि वास्तव में ऐसा नहीं है।

एवोकाडो फल में मक्खन और अन्य अधिक कैलोरी वाले आहारो की तुलना में काफी कम कैलोरी होती है। इसके अलावा इसमें मौजूद फाइबर, पेट को हमेशा भरा हुआ महसूस कराता है। साथ ही इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड होता है। जो फैट को कम करने में सहायक होता है जिससे हम यह कह सकते हैं कि यह वजन कम करने में काफी हद तक सहायक हो सकता है।

6. एवोकाडो के फायदे स्वस्थ हृदय के लिए

हृदय हमारे शरीर एक महत्वपूर्ण अंग है। जिसे स्वस्थ और मजबूत रखना काफी जरूरी होता है। और हृदय को स्वस्थ व मजबूत बनाने के लिए आप एवोकाडो फल ( Hindi of avocado ) का सेवन कर सकते हैं।

बता दें कि एवोकाडो फल में कोलेस्ट्रोल तथा ब्लड प्रेशर को कम करने वाले गुण पाए जाते हैं। जो हमारे हृदय के बेहतर स्वस्थ के लिए काफी जरूरी होते है। इसके अलावा इसमें मैग्नीशियम, पोटेशियम, मोनोसैचुरेटेड फैटी एसिड, फाइबर एवं विटामिन ई होता है। जो हमारे शरीर के स्वस्थ के लिए काफी लाभकारी होते हैं।

7. एवोकाडो के फायदे हड्डियों के लिए

एवोकाडो फल का सेवन करना हमारे हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। कोई व्यक्ति जिन्हें पोषक तत्वों की कमी के वजह से हड्डियों में कमजोरी आ गई है। जिससे जोड़ों में दर्द आदि की समस्या बनी रहती है।

तो आप एवोकाडो फल का सेवन जरूर करें। इसमें बोरॉन नामक मिनरल होता है। जो कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ाकर हड्डियों को फायदा पहुंचाता है। और हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसके अलावा इसमें एंटी इंफ्लामेट्री गुण भी पाया जाता है। जो जोड़ों के दर्द और सूजन को दूर करने में काफी मदद करता है।

8. एवोकाडो के फायदे कैंसर की रोकथाम के लिए

हम सभी जानते हैं। कि कैंसर काफी खतरनाक बीमारी होता है। जिससे हर कोई डरता है। और इससे दूरी बनाए रखने में ही अपना भलाई समझता है। जिसके लिए लोग कई तरह के पोस्टिक आहारो का सेवन करते हैं। और अपने आप को स्वस्थ और फिट रखने की कोशिश करते हैं।

जिसके लिए आप इस एवोकाडो फल ( Hindi of avocado ) को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं। और इसका सेवन कर सकते हैं। बता दें कि इसमें कैरोटीनॉड्स और मोनोअनसैचुरेटेड फैट होता है। जो स्तन कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर के जोखिम को कम करने में काफी सहायक होता है। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट ग्लूटाथियोन पाया जाता है। जो कोशिकाओं के मुक्त कणों के घातक प्रभावों से सुरक्षा प्रदान करता है।

9. एवोकाडो के फायदे मधुमेह रोग के लिए

मधुमेह एक ऐसी बीमारी है। जिसे धीमी मौत भी कहा जाता है। यह बीमारी जिस किसी के शरीर को एक बार पकड़ ले। तो उसे जीवन भर छोड़ती नहीं है। जिसके होने के कारण अक्सर बढ़ा हुआ मोटापा, और हाई ब्लड शुगर का लेवल होता है

ऐसे में एवोकाडो फल काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। एवोकाडो के एक शोध में जिक्र मिलता है कि इसमें पाया जाने वाला हाई फाइबर बढ़े हुए ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है। और मधुमेह के रोगियों को काफी हद तक आराम देता हैं।

10. एवोकाडो के फायदे मुँह के दुर्गंध दूर करने के लिए

मुंह से दुर्गंध कई कारणों से आती है। जिसे धुम्रपान मसूड़ों की बीमारी मुंह का सूखापन और साइनस के वजह से भी मुंह से दुर्गंध आ सकती हैं। जिसका मुख्य कारण बैक्ट्रिया होते हैं। जो हमारे दांतों के बीच पनपते हैं। इसके अलावा शरीर में पानी की कमी, खराब पेट जैसे कब्ज या अपच के कारणों की वजह से भी मुंह से दुर्गंध आ सकती हैं।

बीपी ठीक करने के लिए आप एक एवोकाडो फल का सेवन कर सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले जीवाणुरोधी और एंटीऑक्सिडेंट फ्लैनोनोइड भी आपके मुंह में जीवाणुओं को खत्म करके मुंह की दुर्गंध को कम करने का कार्य करते हैं।

11.  एवोकाडो के फायदे मॉर्निंग सिकनेस के इलाज के लिए

गर्भावस्था में मतली या उल्टी को मॉर्निंग सिकनेस कहते हैं। मॉर्निंग सिकनेस गर्भावस्था का एक सामान्य लक्षण है। इसमें जी मचलना या उल्टी की समस्या होती हैं। यह ज्यादातर प्रेगनेंसी के शुरुआती महीनों में अधिक प्रभावित करती हैं।

जिससे राहत पाने के लिए आप एवोकाडो फल ( Hindi of avocado ) का सेवन कर सकते हैं। इसमें विटामिन बी-6 होता है। जो मतली और उल्टी को कम करने में काफी मदद करता है।

12. एवोकाडो के फायदे गठिया के लिए

गठिया या आर्थराइटिस जिसे संधि शोथ भी कहते हैं। यह एक प्रकार का जोड़ों की सूजन होती है। जो आमतौर पर 65 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में देखा जाता है। हालांकि अब यह टीनएजर्स और युवाओं में भी देखा जा सकता है।

ऐसे में अगर आपको आर्थराइटिस की समस्या है। तो आप एवोकाडो फल का सेवन जरूर करें। क्योंकि एवोकाडो फल में फ्लेवोनोइड, कैरोटीनोइड, फिटोस्टरोल, फाइटोकेमिकल्स, फैटी अल्कोहल और ओमेगा -3 फैटी एसिड आदि होता है। जो गठिया की समस्या में होने वाले सूजन और दर्द को कम करने में काफी लाभकारी साबित होता है।

13. एवोकाडो के फायदे लिवर के लिए

वर्ल्ड जर्नल ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी द्वारा हुए एक शोध के मुताबिक avocado फल के सेवन से कई प्रकार के लिवर के समस्याओं से बचाव करता है इसमें कुछ ऐसे ऑर्गेनिक योगिक पाए जाते हैं। जो लिवर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं।

14. किडनी के लिए

किडनी के कार्य क्षमता को बेहतर बनाने के लिए एवोकाडो के बीज ( seeds of avocado in hindi ) के पाउडर का प्रयोग किया जा सकता है। एवोकाडो के हुई एक शोध के अनुसार एवोकाडो बीज का पाउडर किडनी के कार्य क्षमता को बढ़ाने के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसके अलावा किडनी को सुरक्षित रखने के लिए एवोकाडो फल का सेवन कर सकते हैं जो काफी फायदेमंद होता है।

15. सोरायसिस के इलाज के लिए

सोरायसिस एक लंबे समय तक चलने वाला गैर संक्रामक ऑटोइम्यून रोग है। इसमें त्वचा पर लाल परतदार चकत्ते दिखाई देते हैं। जिसे ठीक करने के लिए एवोकाडो के तेल का प्रयोग कर सकते हैं। इसमें विटामिन ई और प्रभावी एंटी एक्सीडेंट होते हैं। जो सोरायसिस रोग में लाभ करते हैं।

16. दिमाग के लिए

एवोकाडो फल का सेवन दिमाग के स्वस्थ और बुद्धि के विकास के लिए काफी फायदेमंद होता है। दरअसल एवोकाडो में ल्यूटिन नामक तत्व होता है जो बुद्धि के विकास करने में बढ़ावा देता है। जिसके लिए आप एक एवोकाडो फल का सेवन कर सकते हैं।

17. कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए

कोलेस्ट्रोल का स्तर बढ़ने से दिल का दौरा तथा स्ट्रोक आदि होने का खतरा बना रहता है। ऐसे में यदि आपका कोलस्ट्रोल बढ़ा हुआ है। तो आप नियमित रूप से एवोकाडो ( Avocado in Hindi ) का सेवन कर सकते हैं।

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन द्वारा प्रकाशित एक शोध के अनुसार एवोकाडो का नियमित सेवन करने से ख़राब कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: Meaning of Insomnia in Hindi | अनिद्रा की समस्या

एवोकाडो की खेती

एवोकाडो की खेती ( farming of avocado in hindi) आमतौर पर इससे मिलने वाली फलों के लिए की जाती है। इसमें कई सारे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो केले के मुकाबले काफी अधिक मात्रा में होते हैं।

जिसके वजह से यह फल आजकल के लोगों में काफी प्रचलन है। और पहले इसकी खेती मध्य और दक्षिण अमेरिका में की जाती थी। लेकिन एवोकाडो फल खाने के फायदे और खेती करने के मुनाफे को देखते हुए कई देशों में भी इसकी खेती की जा रही है। जिसमें से अब इसकी खेती भारत में भी काफी प्रचलन में है।

भारत में एवोकाडो की खेती उष्णकटिबंधीय जलवायु वाले क्षेत्रों में की जा रही है। जहां भारत में इसकी खेती अभी महाराष्ट्र, सिक्किम, केरल और तमिलनाडु आदि मैं सफलतापूर्वक खेती की जा रही है।

एवोकाडो की खेती के लिए उपयुक्त जलवायु

एवोकाडो की खेती के लिए 60 फ़ीसदी नमी और 20 से 30 डिग्री तापमान वाले क्षेत्र उपयुक्त माने जाते हैं। इससे अधिक या कम तापमान होने पर फसल खराब हो जाते हैं।

एवोकाडो की खेती के लिए उपयुक्त मिट्टी

एवोकाडो की खेती के लिए लेटराइट मिट्टी सबसे उपयुक्त माना जाता है। जिसमें अधिक चिकनाई होती है इससे पानी का रुकाव अच्छे से हो पाता हैं जिसका पीएच मान करीबन 5 से 6 तक होना चाहिए।

एवोकाडो के किस्में

एवोकाडो के उगाई जाने वाली उन्नत किस्में निम्नलिखित हैं।

  1. ग्रीन एवोकाडो
  2. पोलक एवोकाडो
  3. राउंड एवोकाडो
  4. ट्रैप एवोकाडो
  5. लॉन्ग एवोकाडो
  6. फुएरते एवोकाडो
  7. फुएर्टे एवोकाडो
  8. पिंकर्टन एवोकाडो
  9. हैस एवोकाडो
  10. पर्पल एवोकाडो
  11. पेराडेनिया पर्पल हाइब्रिड एवोकाडो

एवोकाडो की खेती के लिए बीज या पौधा कहां से लाएं

एवोकाडो के खेती के लिए बीज आप बाजार या ऑनलाइन स्टोर पर खरीद सकते हैं। एवोकाडो के बीजों को सीधे तौर पर पॉलिथीन बैग या नर्सरी बेड पर बुवाई करके 6 महीने तक उगाने के बाद खेती के लिए तैयार किया जाता है।

एवोकाडो की खेती कैसे करें

1. खेत में पौधे की रोपाई के लिए फरवरी माह का चयन किया जाता है।

2. एवोकाडो की खेती के लिए सबसे पहले अपने खेत की अच्छे से जुताई कर मिट्टी को भुरभुरी बना ले और पटा लगाकर समतल कर ले।

3. 90×90 cm आकार का गड्ढा खोदकर 10 से 12 मीटर की बराबर मात्रा की दूरी में पौधों की रोपाई कर दें।

4. पौधे की रोपाई के तुरंत बाद पौधों में सिंचाई कर दें।

5. सिंचाई के लिए जरूरत अनुसार 3 से 4 सप्ताह में सिंचाई करते रहें।

6. बारिश के मौसम में अधिक जल ठहराव होने ना दें।

7. पौधों के आस-पास खरपतवार होने पर निराई गुड़ाई करते रहें और खरपतवार निकालते रहें।

8. पौधे को कीट आदि लगने पर कीटनाशक दवाओं का प्रयोग कर सकते हैं।

9. पौधे में जड़ सड़न रोग से बचाव के लिए पौधे की रोपाई से पहले मिट्टी मेटलैक्सिल को मिक्स किया जाता है। जिसका आप भी प्रयोग कर सकते हैं । इसके अलावा पौधे में किसी भी तरह के रोग की दवाओं से संबंधित जरूरत होने पर बगवानी विभाग से संपर्क कर सकते हैं।

10. पौधे की रोपाई के करीब 5 से 6 साल बाद पौधे में फल आना शुरू हो जाते हैं।

11. इसके प्रत्येक पेड़ से आमतौर पर 200 से 500 फल मिल जाते हैं। जिससे आप बाजार में 300 से 400 प्रति किलो के हिसाब से बेच सकते हैं जिससे आप अधिक मुनाफा कमा सकते हैं।

Uses of avocado in Hindi | एवोकाडो का उपयोग

एवोकाडो फल का उपयोग व सेवन निम्नलिखित तरीकों से किया जा सकता है।

1. एवोकाडो फल का सेवन सुबह नाश्ते में ब्रेड आमलेट के साथ मिलाकर कर सकते हैं।

2. इसे नाश्ते में पैन केक में मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं।

3. इसे एवोकाडो आइसक्रीम बनाकर भी सेवन कर सकते हैं।

4. एवोकाडो फल को भोजन के साथ चटनी बनाकर भी खा सकते हैं।

5. एवोकाडो फल को जूस बनाकर भी पी सकते हैं।

6. एवोकाडो का सेवन स्मूदी, ब्रेड टोस्ट या सूप आदि में डालकर भी कर सकते हैं।

7. इसे फ्रेंच फ्राइज बनाकर भी खा सकते हैं।

8. कच्चा एवोकाडो को सलाद के साथ मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं।

9. ग्रिल ब्रेड सैंडविच में ओकाडो को मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं।

10. इसके अलावा इसे सीधे तौर पर अन्य फलो की तरह इसके बीज को निकालकर कच्चा या पक्का सेवन कर सकते हैं।

एवोकाडो कैसे खाया जाता है?

एवोकाडो फल खाने के लिए कच्चा भी खा सकते हैं। या इसे पकने के बाद सीधे तौर पर फल को काटकर बीज को निकालकर अन्य फलों की भांति इसका गूदा निकाल कर खा सकते हैं। इसके अलावा इसे सूप, सलाद आदि बनाकर भी सेवन कर सकते हैं।

एवोकाडो फल को संग्रह करने के तरीके

1. एवोकाडो फल को संग्रह करने के लिए इसे फ्रिज में रख सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कच्चे एवोकाडो फल को फ्रिज में ना रखें। क्योंकि इससे यह पकेंगे नहीं।

2. पके हुए फलों को अपने फ्रीज में हफ्ते भर तक सुरक्षित रख सकते हैं।

3. एवोकाडो फल को सामान्य कमरे के तापमान में सुरक्षित रखने के लिए एवोकाडो को बीच में काट कर इसे नींबू के रस में भिगोकर रख सकते हैं।

avocado in hindi price

एवेकैडो फल अलग-अलग क्षेत्रों में किस्मों के आधार पर ₹120 से ₹700/kg के हिसाब से मिल सकते हैं। जिसे आप ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं।

Side effects of avocado in Hindi | एवोकाडो के नुकसान

एवोकाडो फल को सही मात्रा में खाने से फायदा ही फायदा होता है। लेकिन अगर इसे अधिक मात्रा में खा लेते हैं। तो इससे निम्नलिखित नुकसान देखे जा सकते हैं।

1. एवोकाडो फल को अधिक मात्रा में सेवन करने से घबराहट, सिर दर्द, उल्टी, दस्त, गैस आदि की समस्या उत्पन्न हो सकती है।

2. अतिसंवेदनशीलता से ग्रस्त व्यक्ति को इसका सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे स्किन एलर्जी या उल्टी की समस्या हो सकती हैं।

3. एवोकाडो फल के सेवन से कुछ लोगों में एलर्जी उत्पन्न हो सकती है। एलर्जी के लक्षण जैसे – एक्जिमा, खुजली या लालिमा आदि होना।

4. जिन लोगों की अधिक मोटापा है। और मोटापापन से हमेशा परेशान रहते हैं। तो ऐसे लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

चूकि इसमें कम कैलोरी और फाइबर वजन घटाने मैं मदद करती है। लेकिन इसमें फैट की भरपूर मात्रा होती है। जो आपके समस्या को बढ़ा भी सकती है। इसलिए इसके सेवन से जितना हो सके बचें।

5. एवोकाडो का सेवन कोलेस्ट्रॉल को कम कर देता हैं। इसलिए इसका अधिक सेवन आपको नुकसान पहुंचा सकता है। क्योंकि यह बीटा में परिपूर्ण होता है।

एवोकाडो का इतिहास | History of Avocado

शोधकर्ताओं का यह मानना है। कि एवोकाडो मेक्सिको के पुएब्ला राज्य में तेहुआकान घाटी  में उत्पन्न हुआ था जहां यह अजीब सा स्वादिष्ट फल पहली बार फला और फूला

लोगों का कहना है कि लगभग 10000 वर्ष पहले इसका सेवन करना शुरू हुआ था। इसके अलावा यह कहा जाता है। कि मेसोअमेरिकन जनजातियों ने सबसे पहले 5000 साल पहले एवोकाडो पेड़ को पालतू बनाया गया था। ( avocado meaning in hindi )

ऐसा माना जाता है। कि “एवोकाडो” शब्द नहुआट्ल शब्द अहुकाटल से लिया गया है, जिसका अर्थ है “अंडकोष” जो स्पष्ट रूप से फल के आकार का वर्णन करता है।

जिससे बढ़ते समय के साथ-साथ एवोकाडो नाशपाती, मगरमच्छ नाशपाती, मक्खन फल आदि कई नामों से जाना जाने लगा। जिसका खेती अब पूरे विश्व में उष्णकटिबंधीय और भूमध्यसागरीय जलवायु में की जाती है।

Read More

10 Benefits of dried Apricots in Hindi | सूखे खुबानी के फायदे

What is the meaning of Oats in Hindi | ओट्स का हिंदी अर्थ और इसके फायदे

Meaning of piles in Hindi | पाइल्स के लक्षण, कारण और उपचार

तो दोस्तों यह थी एवोकाडो फल (Avocado in Hindi) की पूरी जानकारी अगर आप लोगों को यह पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें

हिंदी नाम ऑफ एवोकाडो | एवोकाडो को हिंदी में क्या कहते हैं?

एवोकाडो को हिंदी में रुचिरा, मक्खन फल और एवोकाडो के नाम से जाना जाता है

एवोकाडो फल कहां पाया जाता है?

एवोकाडो फल सबसे पहले मेक्सिको के पुएब्ला राज्य में तेहुआकान घाटी में उत्पन्न हुआ था जो अब मेक्सिको के अलावा कई देशों मैं उगाया और खाया जाता है इसके अलावा भारत में यह केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, सिक्किम आदि कई जगहो में पाया जाता है

एवोकैडो प्रोटीन

2g/ 100g avocado

एवोकैडो को भारत में क्या कहते हैं?

एवेकैडो को भारत में मक्खन फल, रुचिरा और एवेकैडो कहते हैं

एवोकाडो कितने साल में फल देता है?

एवोकाडो के पौधे की रोपाई के बाद 5 से 6 साल के अंदर फल देना शुरू कर देते हैं

एवोकैडो के पेड़ कितनी तेजी से बढ़ते हैं?

एवोकैडो के पौधे बहुत तेजी से बढ़ते हैं जो 1 साल में करीब 30 इंच तक अंकुरित होते हैं

क्या भारत में एवोकैडो उपलब्ध है?

हा, भारत में एवोकैडो उपलब्ध है इसे आप भारत में तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक और सिक्किम में पा सकते हैं

एवोकैडो का वैज्ञानिक नाम?

एवोकैडो कब वैज्ञानिक नाम पर्सिया एमेरिकाना ( persea americana ) हैं

Taste of avocado in Hindi

एवोकाडो का स्वाद सौम्य तथा लगभग मक्खन जैसा होता है

एवोकाडो खाने से क्या होता है?

एवोकाडो फल को एक सुपरफूड के रूप में जाना जाता है जिसमें कई पोषक तत्व जैसे विटामिन ए, विटामिन बी-6, विटामिन सी, विटामिन ई,  कैल्शियम, पोटेशियम आदि कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जिसके सेवन से त्वचा की सुंदरता बढ़ती है, शरीर के आंतरिक स्वास्थ्य अच्छी रहती है, साथ ही एवोकाडो का सेवन कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद मिलती है जिससे हृदय स्वस्थ बना रहता है

Leave a Comment