What is the meaning of Oats in Hindi | ओट्स का हिंदी अर्थ और इसके फायदे

Oats in Hindi – ओट्स या जई एक बेहतर स्वस्थ प्रदान करने वाला अनाज हैं जिसका उपयोग आमतौर पर सुबह नास्ते दलिया, उपमा, इडली आदि व्यंजन बनाकर सेवन किया जाता हैं।

What is the meaning of Oats in Hindi | ओट्स का हिंदी अर्थ

Oats in Hindi

ओट्स जौ की प्रजाति का ही एक पौधा है जिसकी खेती गेंहू और जौ की तरह की जाती है Oats एक अंग्रेजी नाम है। इसे हिंदी में जई कहते हैं।

ओट्स का वैज्ञानिक नाम ऐवना सटाइवा (Avena sativa) हैं और यह पोऐसी (Poaceae) परिवार से संबंध रखती हैं।

Benefits of Oats in Hindi | ओट्स के फायदे

जई यानी ओट्स मैं कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, कैल्शियम मैग्नीशियम, मैगनीज, फास्फोरस, पोटैशियम, सोडियम, लोहा, जास्ता, प्रोटीन, पानी, थाइमिन, नियासीन, राइबोफ्लेविन, फोलेट, विटामिन B-6, आदि कई पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। जिसके सेवन से दिन भर ऊर्जावान बने रहते हैं और साथ ही इसके सेवन से कई रोगों को दूर करने में भी फायदा मिलता है तो ही जानते हैं (Benefits of Oats in Hindi) ओट्स के फायदे

1. कब्ज दूर करने में फायदेमंद

कब्ज एक ऐसी समस्या हैं जो गलत खानपान के अलावा कई कारणों से भी होता है जिससे आज के समय कई लोग परेशान हैं। ऐसे में कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए ओट्स का सेवन कर सकते हैं।

इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है जिसके कारण यह हमारे खाए गए भोजन को पचाने में मदद करता है। और कब्ज जैसे समस्या को दूर करता है।

2. कैंसर के रोकथाम करने में फायदेमंद

एक अध्ययन के मुताबिक यह साबित हुआ है। कि इसमें मौजूद फाइटोकेमिकल्स कैंसर रोग विशेष रूप से महिलाओं के स्तन कैंसर के रोकथाम में काफी फायदेमंद होता है।

3. वजन कम करने में फायदेमंद

यदि आपका वजन अत्यधिक बढ़ गया है। और बढ़ा हुआ वजन कम करने के लिए डाइट पर है तो आप अपने आहार में ओट्स को शामिल कर सकते हैं। इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है। जो लंबे समय तक भूख में नियंत्रण पाने में मदद करता है जिससे हम अधिक भोजन सेवन करने से बचे रहते हैं।

4. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में फायदेमंद

यदि आप बार-बार बीमार पड़ते रहते हैं। और आपका रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो चुका है। तो आप ओट्स को नाश्ते में सेवन करना शुरू कर सकते हैं।

ओट्स में बीटा-ग्लूकॉन होता है जिससे सफेद रक्त कोशिकाओं को रोगों के प्रति लड़ने में बढ़ावा मिलता है जिससे रोग खत्म होते हैं।

5. पाचन क्रिया को स्वस्थ रखने में फायदेमंद

एक अध्ययन के अनुसार ओट्स में अघुलनशील फाइबर होता है। जो कब्ज को दूर करता है और भोजन को पचाने में मदद करता है। जिससे पाचन क्रिया स्वस्थ बनने में मदद मिलती है।

6. बीपी को कम करने में फायदेमंद

उच्च रक्तचाप वाले लोगों को रोजाना ओट्स का सेवन जरूर करना चाहिए। क्योंकि इसमें घुलनशील फाइबर पाया जाता है। जो बीपी को कम करने में मदद करता है।

7. बेहतर नींद लाने में फायदेमंद

यूं तो ओट्स को सुबह नाश्ते में सेवन किया जाता है। लेकिन बेहतर नींद पाने के लिए डॉक्टरों के अनुसार इसे रात में सेवन करना अच्छा रहता है।

क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट्स, विटामिन B-6 और मेलेटोनिन पाया जाता है। जिसके वजह से यह ट्रिप्टोफैन और सेरोटोनिन के लेवल को बढ़ा देता है। जिससे हमारा मूड अच्छा होता है और हमें बेहतर नींद की प्राप्ति होती है।

8. कोलेस्ट्रोल कम करने में फायदेमंद

ओट्स मैं पाया जाने वाला घुलनशील फाइबर काफी प्रचुर मात्रा में होता है। जिसके सेवन से पेट के समस्याओं के साथ उच्च कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद मिलती है।

9. तनाव से राहत पाने में फायदेमंद

अक्सर व्यक्ति किसी न किसी कारणवश तनाव में रहते हैं। जिससे राहत पाने के लिए ओट्स का सेवन कर सकते हैं। क्योंकि इसमें विटामिन बी-6 और फोलेट जैसे कई आवश्यक पोषक तत्व अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं। जो तनाव से राहत पाने में काफी मदद करते हैं।

10. हड्डियों के स्वस्थ के लिए फायदेमंद

रोजाना ओट्स का सेवन हड्डियों के स्वस्थ के लिए भी काफी लाभकारी साबित होता है। क्योंकि इसमें प्रोटीन, कैल्शियम और सिलिकॉन होता है। जो हड्डियों को स्वस्थ रखने के साथ इसके निर्माण व मजबूत बनाने में काफी मदद करता है।

11. ड्राई स्किन दूर करने में फायदेमंद

ड्राई स्किन से छुटकारा पाने के लिए इसके फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। जो ड्राई स्किन छुटकारा दिलाने में काफी मददगार हो सकती है।

इसके फेस पैक बनाने के लिए ओट्स के पाउडर में कुछ केले को काटकर मिक्स करें। और ऊपर से कुछ मात्रा में दूध मिला दें। अब इसे अच्छे से मिक्स करने के बाद चेहरे पर लगाएं। और इसे 15 से 20 मिनट तक रहने देने के बाद ठंडे पानी से धो दें।

12. त्वचा का रंग निखारने में फायदेमंद

त्वचा स्वस्थ सुंदर और सांवले होते जा रहे चेहरे को निखारने के लिए। दो चम्मच ओट्स के पाउडर में एक चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बना लें। और इसे चेहरे पर लगाएं 15 मिनट रहने के बाद इसे धो दें। इससे त्वचा का रंग साफ होता है। तथा त्वचा स्वस्थ व सुंदर बनती है।

13. मुंहासे दूर करने में फायदेमंद

ओट्स का फेस पैक त्वचा का रंग निखारने के अलावा कील मुंहासे आदि दूर करने में भी काफी फायदेमंद होता है।

इसके लिए दो चम्मच ओट्स के पाउडर में एक चम्मच बेकिंग सोडा और थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। और इसे चेहरे में लगाएं। 10 से 15 मिनट रहने देने के बाद धो दें।

14. बालों की रूसी दूर करने में फायदेमंद

ओट्स में काफी अच्छी मात्रा में विटामिन बी सिक्स होता है। जो बालों की रूसी से छुटकारा दिलाने में अहम भूमिका निभाता है।

जिसके लिए चार चम्मच और ओट्स पाउडर और दो चम्मच कंडीशनर इन दोनों को अच्छे से मिलाकर पेस्ट बना लें अब इस पेस्ट से बालों में मसाज करें इसे 10 मिनट तक रहने दें और फिर बालों को शैंपू से धो दें इससे रूसी दूर करने में काफी फायदा मिल सकता है

15. बालों के विकास करने एवं झड़ने से रोकने में फायदेमंद

यदि आपके बाल झड़ते हैं। और बालों की अच्छी ग्रोथ नहीं हो पा रही है तो आप ओट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसके लिए तीन चम्मच ओट्स पाउडर, एक चम्मच नारियल तेल, एक चम्मच शहद और एक कटोरी दूध को एक बर्तन में रखें। और सभी को अच्छे से मिलाकर पेस्ट बना लें। और अब इससे बालों में लगाएं जड़ों तक अच्छे से मसाज करें। और 25 से 30 मिनट रहने के लिए छोड़ दें। फिर शैंपू से धो दे।

ओट्स में सिलिकॉन के अलावा कई आवश्यक पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। जो बालों की पोषण पूर्ति कर बालों को झड़ने से रोकते हैं। और बालों के विकास में मदद करते हैं।

16. चिकन पॉक्स के इलाज में फायदेमंद

ओट्स मैं एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। जिसके कारण चिकन पॉक्स या सनबर्न के कारण हुई खुजली से राहत पाने में काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए ओट्स को पीसकर किसी कपड़े की सहायता से बहते हुए नल के धारा के पास बांधे और नल को चालू करके स्नान कर लें।

Uses of oats in Hindi | ओट्स का प्रयोग

1. ओट्स को सुबह नाश्ते में दूध में मिलाकर खा सकते हैं।

2. ओट्स के बीजों को अंकुरित करके भी खा सकते हैं।

3. ओट्स के साथ चावल और दाल मिलाकर खिचड़ी बनाकर भी सेवन कर सकते हैं।

4. ओट्स को सुप की तरह भी पी सकते हैं।

5. ओट्स को दलिया, उपमा, इडली आदि व्यंजन बनाकर भी सेवन कर सकते हैं।

6. ब्रिटेन में इसका बीयर बनाने में भी उपयोग किया जाता है।

7. ओट्स का उपयोग ओटकेक और रोटी बनाने के लिए किया जाता है।

8. ये सब के अलावा ओट्स का उपयोग कई तरह के स्पेनिश ठंडा मीठा पेय बनाने भी किया जाता है।

Side effects of oats in Hindi | ओट्स का नुकसान

वैसे तो इसके सेवन से कुछ खास नुकसान नहीं होते हैं। लेकिन कुछ सावधानियां है जिसे आप जरूर अपनाएं।

1. ओट्स का सेवन अच्छे से पक्काकर ही सेवन करें, कच्चे में सेवन करने से पेट से संबंधित समस्या पैदा हो सकती है।

2. इसे कभी भी अत्यधिक मात्रा में सेवन ना करें। क्योंकि इससे आंत और पाचन तंत्र को नुकसान पहुंच सकता हैं।

3. यदि आपको चबाने या निगलने में समस्या होती है। तो इसका सेवन ना करें।

4. आंत या पाचन तंत्र से संबंधित विकारों से पीड़ित लोगों को ओट्स के सेवन से बचना चाहिए।

5. जई यानी ओट्स में ऐवेनिन नामक प्रोटीन पाया जाता है। जिससे कुछ लोगों को एलर्जी की समस्या हो सकती है।

6. इसके अलावा सीलिएक रोग वाले लोगों को इसका सेवन से बचना चाहिए। क्योंकि उन्हें इसके सेवन से नुकसान हो सकता है।

Read More

Meaning of constipation in Hindi | कब्ज के कारण, लक्षण और उपचार

तो दोस्तों यह थी Oats in Hindi संपूर्ण जानकारी यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ जरूर शेयर करें

Leave a Comment