हाइट कैसे बढ़ाए | Height badhane ka tarika

Height badhane ka tarika – दोस्तों आज के समय में ऐसे कई लोग हैं। जो अपने कम हाइट को लेकर काफी ज्यादा चिंतित रहते हैं। क्योंकि कुछ लोगों को कम हाइट होने के कारण फौज में भर्ती नहीं मिल पाती, तो कुछ लोगों को कम हाइट और अच्छी पर्सनालिटी ना होने के कारण अच्छी जॉब नहीं मिल पाती है। जिससे वह काफी ज्यादा हताश और परेशान रहते हैं और अपने हाइट को जल्द से जल्द बढ़ाना चाहते हैं।

दोस्तों बता दे कि जल्द से जल्द हाइट बढ़ाने बढ़ाने के लिए कई सारे लौग बाजार में मौजूद हाइट बढ़ाने वाली दवाइयां खाते हैं। जिससे फायदा तो मिलती नहीं बल्कि उल्टा नुकसान हो जाता है। ऐसी दवाओं के चक्कर में अगर आप ना पड़े। तो वही अच्छा है।

आज इस लेख में हम कुछ ऐसे एक्सरसाइज और तरीके के बारे में जानेंगे। जिसे अपनाकर आप अपनी हाइट बढ़ा सकते हैं। इस तरीके को आप रोजाना 2 से 3 महीने लगातार करने से आपके जीवन में कुछ अलग प्रभाव देखने को मिलने लगेगा। यह एक आजमाया हुआ तारीका है। जिससे कुछ लोगों को इससे फायदा भी हुआ है।

Height badhane ka tarika | हाइट बढ़ाने का तरीका

1. आपको प्रतिदिन सुबह 4:30 बजे सो कर उठ जाना है और उसके बाद आपको दो से तीन गिलास हल्का गर्म पानी का सेवन करना है। इसके पश्चात आपको फ्रेश हो जाना है और फिर आपको ग्राउंड जाकर कम से कम आधा घंटा टहलना है। यदि संभव हो सके तो आप 20 मिनट दौड़ भी लगा सकते हैं। जिससे आपका शरीर ताजा और तंदुरुस्त हो जाएगा।

क्योंकि सुबह 6:00 बजे से पहले हमारे पर्यावरण में ऑक्सीजन की मात्रा अधिक होती है। जो एक अच्छी हाइट बढ़ाने में सहायता करती है। और आपका शरीर जब गर्म हो जाता है। तो उस समय आपके शरीर में एक हार्मोन रिलीज होता है। जिसका नाम ह्यूमन ग्रोथ हार्मोन है। इसके माध्यम से हमारा शरीर का अंग बढ़ने में सहायता मिलती हैं।

2. कुछ व्यायाम है जिसको आपको प्रतिदिन करने हैं। इन व्यायाम को चित्र के माध्यम से देख सकते हैं।

सूर्य नमस्कार – यह एक ऐसा व्यायाम है। जिसको आप सुबह शाम कभी भी कर सकते हैं। बस सर्त इस बात का होगा कि उस समय सूर्यास्त या सूर्योदय हो रहा हो तेज धूप में आप इसको नहीं कर सकते हैं और इसके करने के लिए आपको 12 स्टेप करने होंगे जिसको आप लोग चित्र के माध्यम से देख सकते हैं। सूर्य नमस्कार आपको प्रतिदिन कम से कम 5 बार करनी है।

सूर्य नमस्कार

Hanging Exercise

Hanging exercise

Rope Skipping Exercise

Rope Skipping Exercise

Side stretching exercise

Side stretching exercise

Walking On Toes

Walking On Toes

Forward Bend

Forward Bend

यह सब के अलावा Spot Exercise, Dry Land Swim, Pilates Roll Over,  Super Cobra Strech और Hands On Head Bow Down एक्सरसाइज कर सकते हैं।

हाइट बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए

1. दूध

आपको प्रतिदिन रात को सोने से पहले कम से कम 200 ग्राम हल्का गर्म गाय का दूध या भैंस के दूध दोनों में से कोई उपलब्ध हो उसको आप सेवन कर सकते हैं।

2. चना और गुड़

सुबह मैं आपको प्रतिदिन 50 ग्राम फूले हुए चने के साथ गुड़ का भी सेवन करना।

3. केले

जैसे ही आप चना का सेवन करते हैं। उसके डेढ़ घंटे बाद आपको भरपेट भोजन कर लेना अगर संभव हो तो खाना खाने के ठीक आधा घंटा बाद दो केले का सेवन कर लेना।

4. यह सब के अलावा फ्रूट्स, पनीर आदि कैल्शियम से भरपूर चीजों का सेवन जरूर करना है।हो सके तो केवल ठंड के दिनों में एक चम्मच अश्वगंधा पाउडर को एक गिलास हल्का गर्म दूध के साथ रात को सोने से पहले सेवन जरूर करना है। जो टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को बढ़ाने में काफी मदद करता है। अश्वगंधा एक आयुर्वेदिक औषधि है। जिससे किसी भी प्रकार के खास नुकसान भी नहीं होती है।

क्या करें क्या ना करें

1. अगर आप चाहते हैं। कि आपका पर्सनालिटी अच्छी हो जाए तो आपको कुछ भोजन को कुछ समय के लिए छोड़ देना होगा। जैसे फास्ट फूड आपको बिल्कुल ही नहीं खानी है। तला हुआ भोजन जैसे समोसे कचोरी आदि नहीं खानी है।

2. आपको प्रतिदिन कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लेनी आवश्यक है। क्योंकि सोने से भी हमारे शरीर में ह्यूमन ग्रोथ हार्मोन रिलीज होता है। जो हाइट बढ़ाने में बहुत ही सहायता होता हैं।

3. गंदी तस्वीरें व गंदी वीडियो ना देखें।

4. मन में गंदे विचार ना लाएं।

5. शराब, गुटखा, धूम्रपान आदि का सेवन करते हैं तो इसे सेवन करना बंद करें।

6. केवल और केवल अपने शरीर को फिट बनाने और हाइट बढ़ाने पर ध्यान दें।

Read More

सुबह दौड़ने के 20 अदभुत फायदे | subah dodne ke fayde 

अगर आपको Height badhane ka tarika की यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे हाइट बढ़ाने वाले जरूरतमंद दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

Leave a Comment