Mango Tree Information In Hindi | आम के पेड़ की पूरी जानकारी

Mango tree in Hindi – Mango tree जिसे हिंदी में आम का पेड़ कहा जाता है। यह दिखने में काफी विशाल, घना और लंबा होता है। जिसका वैज्ञानिक नाम मेंगीफेरा इंडिका है। आम के पेड़ को बड़ा धार्मिक महत्व वाला माना गया है और आम के फलों, लकड़ी, पत्तियों आदि का कई तरह से उपयोग किया जाता है। तो आइए जानते हैं। आम के पेड़ के बारे में पूरी जानकारी।

Information about Mango tree in Hindi | आम के पेड़ की पूरी जानकारी

Information about Mango tree in Hindi

आम का पेड़ एक विशाल पेड़ है। जो लंबाई में 20 से 90 फीट तक ऊंचा होता है। जो दिखने में काफी ज्यादा चौड़ा और घना होता है। जो कई वर्षों तक पूरी मजबूती के साथ खड़ा होता है और लोगों को फल, लकड़ी और शीतल छाया देने का काम करता है। इसमें फलने वाले फल कच्चा में हरा और पकने के बाद हरा, पीला, जोगिया, सिंदुरिया या लाल रंग होता है। जो खाने में काफी स्वादिष्ट एवं रसीला होता है।

आम का फल साल में एक बार सिर्फ ग्रीष्म ऋतु में फलते हैं। इसके पक्के हुए फल के अंदर गुठली होती है। जिसका उपयोग पुनः पौधा पाने में किया जाता है।

आम के पत्ते भाले के आकार के 5 से 16 इंच लंबे, 3 इंच चौड़े गाढ़े हरे रंग के होते हैं। जिसका उपयोग घर के कई शुभ का कार्यों, पूजन एवं दशहरे के समय आम के पत्तियो का माला बनाने में उपयोग किया जाता है।

आम के पेड़ में छोटे-छोटे फूलने वाले फूल होते हैं। जिसे मंजूरी भी कहते हैं। यह दिखने में काफी खूबसूरत और आकर्षक लगते हैं।

आम के पेड़ से मिलने वाली लकड़ी का उपयोग हवन और कई तरह के पूजा आदि में उपयोग किया जाता है। इसके अलावा आम के लकड़ी मजबूत होने के कारण इसका उपयोग घर के कई तरह के फर्नीचर बनाने में  किया जाता है।

10 lines on mango tree in Hindi

1. आम का पेड़ एक विशाल पेड़ है।

2. जिसे बीज से लगाने पर पूर्ण रूप से तैयार होने में 10 से 12 वर्ष का समय लगता है।

3. आम का पेड़ 20 फुट से 90 फुट तक ऊंचा होती है।

4. आम के फल को फलों का राजा कहा जाता है।

5. आम एक रसीला फल है। जो खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है।

6. आम के फल को भारत, पाकिस्तान और फिलीपींस में राष्ट्रीय फल माना गया है।

7. कच्चे आम को अचार, चटनी आदि बनाने में उपयोग किया जाता है।

8. आम की पत्तियां 5 से 16 इंच लंबी और लगभग 3 इंच चौड़ी होती है।

9. विश्व में आम का सबसे बड़ा उत्पादक है। भारत देश है।

10. आम का फल हरा, पीला, जोगिया, सिंदुरिया या लाल रंग का होता है।

Uses of mango tree in Hindi | आम के पेड़ का उपयोग

1. आम के पेड़ के लकड़ी का उपयोग कई तरह के फर्नीचर बनाने में किया जाता है।

2. आम के लकड़ी का उपयोग हवन आदि पूजा में उपयोग किया जाता है।

3. आम के पत्तों का उपयोग कई तरह के शुभ कार्य एवं पूजन आदि में किया जाता है।

4. आयुर्वेद में आम का फल, पत्ते, पत्ते का रस एवं बीज आदि का उपयोग औषधि बनाने में किया जाता है।

5. आम का उपयोग अचार, चटनी, शरबत, मैंगो कैप्सूल, मैंगो कैंडी, मुरब्बा, सलाद, आम पापड़ आदि बनाने में किया जाता है।

आम की किस्में

पूरे विश्व में आम की 500 से भी अधिक किस्में पाई जाती हैं। लेकिन भारत में आम की 1500 से भी अधिक किस्में हैं। जिनमें कुछ प्रसिद्ध किस्में निम्नलिखित है।
1. अल्फांसो
2. चौंसा
3. दशेरी
4. लंगड़ा
5. सफेदा
6. केसरी
7. नीलम
8. सिंदूर

Read More

Information about banyan tree in Hindi – बरगद पेड़ की जानकारी

तो यह थी Mango tree in Hindi की पूरी जानकारी। उम्मीद है। यह लेख आप लोगों को जरूर पसंद आया होगा। अगर पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। धन्यवाद।

Leave a Comment