Palm Tree information in Hindi | ताड़ के वृक्ष की जानकारी

Palm Tree in Hindi – Palm Tree जिसे हिंदी में ताड़ का वृक्ष कहते हैं। यह दिखने में एक नारियल के पेड़ जैसा लम्बा और सीधा होता हैं। जो मुख्यतः कई पठारी क्षेत्र जैसे झारखण्ड, बंगाल, बिहार आदि क्षेत्रो में पाई जाती हैं।

इस पेड़ के कई उपयोग, फायदे और आश्चर्यजनक बातें हैं। जिन्हें आपको जरूर जानना चाहिए। तो आइए जानते हैं। ताड़ के वृक्ष की सम्पूर्ण जानकारी।

Information About Palm tree in Hindi | ताड़ के पेड़ के बारे में जानकारी

Information About Palm tree in Hindi

ताड़ का पेड़ सीधा, लंबा और विशाल होता हैं। जो दिखने में एक नारियल के पेड़ के जैसा होता है। यह एक सदाबहार पेड़ होता है। जिसकी ऊंचाई 45 से 50 मीटर तक होती है। इसके तने को काटकर एक तरह का रस निकाला जाता है। जिसे ताड़ी के नाम से जाना जाता हैं। जिसे पुरूषों द्वारा पीना काफी पसंद किया जाता हैं।

इसका तना गोल, मजबूत काले रंग का होता है। जिसके सिरे पर वृन्त और किनारे से कटी फलकवाली काफी लम्बी पत्तियाँ लगी होती हैं। आपको यह जानकार आश्चर्य होगा की ताड़ के पेड़ की डालिया नहीं होती हैं।

बल्कि इसके सीधे वरन् तने से ही पत्ते निकलते हैं। इसके अलावा ताड़ के पेड़ नर और मादा दो तरह के दो अलग अलग पेड़ होते हैं जिसके एक नर पेड़ पर फूल खिलते हैं तो दूसरी मादा पेड़ पर फल लगते हैं।

Information About Palm Fruit in Hindi | ताड़ के फल की जानकारी

Information About Palm Fruit in Hindi 

ताड़ का फल 15 से 20 cm अंडाकार, अर्ध गोलाकार, रेशेदार खण्ड वाले हल्के काले धूसर रंग के होते हैं। जो पकने के बाद लाल व पीले रंग के हो जाते हैं। तथा इसका अंदर का सफेद वाला गुदा काफी सख्त हो जाता है। जो खाने में स्वादिष्ट तो होता है। लेकिन काफी कठोर होता है।

और वही इसका कच्चा फल नारियल के जैसा सफेद गुदा वाला होता है। जो खाने में काफी स्वादिष्ट के साथ काफी नर्म होता हैं। यह नवम्बर से जून महीने के बीच फूलना और फलना शुरू हो जाते हैं।

Information About Palm tree leaf in Hindi | ताड़ के पेड़ के पत्ते के बारे में जानकारी 

ताड़ के पेड़ के पत्ते 0.9 से 1.50 मीटर व्यास के पंखाकार कठोर भालाकार होते हैं। जो तने से निकले हुए उभरी हुई मोटी शिराओ से बने धारीदार किनारो वाले होते हैं और इसके फूल एकलिंगी पिली या हल्की गुलाबी होती हैं।

Benefits and uses of palm tree in Hindi | ताड़ के पेड़ के फायदे और उपयोग

1. आयुर्वेद में ताड़ के तना, पत्ता, फल, बीज, रस आदि का उपयोग कई तरह से किया जाता हैं।

2. हैजा जैसी बीमारी में ताड का सेवन करने से काफी फायदा मिलता हैं।

3. लीवर की बीमारियां में ताड के फल स्वरस पीने से काफी फायदा मिलता है।

4. मूत्र करते समय जलन होने या मूत्र करने में कठिनाई होने पर ताड़ के फलों का ताजा रस पीने में मिश्री घोलकर पीने से काफी फायदा मिलता है।

5. ताड़ के अंदर सफेद वाले गुदे में में काफी अधिक मात्रा में पानी पाया जाता है। जो शरीर को डिहाईड्रेशन होने से बचाता है।

6. इसके अलावा यह फल ठंडी तासीर का होता है। जिससे गर्मियों के दिनों में पेट को ठंडा रखने में इससे काफी फायदा मिलता है।

7. ताड़ के फल में काफी अच्छी मात्रा में कैलोरी पाई जाती है। जिसके सेवन से शरीर की एनर्जी लेवल बनी रहती है।

8. ताड के फल का सेवन एसिडिटी और कब्ज जैसे समस्या को दूर करने में भी काफी फायदा मिलता है।

9. इसमें कैल्शियम काफी अच्छी मात्रा में होती है। जिसके कारण इसके सेवन से शरीर के हड्डियों को मजबूत करने में काफी फायदा मिलता है।

10. ताड़ के फल को फेस पैक के रूप में भी उपयोग किया जाता है।

11. गर्मियों में हो रही शारीरिक थकान को दूर करने के लिए भी ताड़ के फल का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है।

12. ताड़ के फल में एंटीऑक्सीडेंट तथा एंटीइन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जो तेजी से बढ़ रही उम्र के लक्षण को कम करते हैं और दिल के दौरा पड़ने के खतरे को भी कम करता है।

13. ताड़ के फल में पानी की मात्रा अच्छी होने के कारण यह हमारे वजन को कम करने में भी काफी मदद करती हैं।

14. तार के फल को जूस के रूप में भी सेवन किया जाता है।

15. गर्मियों के दिनों में शरीर में हो रही फोड़े फुंसी को दूर करने में भी ताड़ के फल का सेवन से काफी फायदा मिलता है।

Interesting facts about palm Trees in Hindi | ताड़ के पेड़ के बारे में रोचक तथ्य

1. भारत में ताड़ के पेड़ मुख्यता झारखंड, बंगाल, बिहार आदि पठारी क्षेत्र में पाया जाता है।

2. ताड़ के पेड़ की लंबाई अधिकतम 200 फीट तक हो सकती हैं।

3. ताड़ का पेड़ सीधा, लंबा नारियल के पेड़ जैसा होता है।

4. ताड़ के पेड़ में डालियां नहीं पाई जाती है।

5. ताड़ के तने को काटकर एक विशेष तरह का रस निकाला जाता है जिसे ताड़ी कहते हैं।

6. ताड़ का पेड़ एक सदाबहार पेड़ है जिसमें पूरे सालभर पत्ते लगे होते हैं।

7. पूरी दुनिया में ताड़ के पेड़ की लगभग 2500 प्रजातियां पाई जाती है।

8. ताड़ का पेड़ नर और नारी दो तरह के होते हैं। जिसमें नर वाले पेड़ में केवल फूल लगते हैं और वही नारी ताड़ के पेड़ पर इसके फल लगते हैं।

9. ताड़ के फल नारियल के फल जैसे बाहर से काफी कठोर और अंदर से नरम होते हैं। जो हल्के काले धूसर रंग के होते हैं।

10. ताड़ के कच्चे फल से काफी नाजुक गुदा निकलता है। जो खाने में नारियल के फल जैसा काफी स्वादिष्ट होता है और जब यह पक जाता है। तो हल्का काले से लाल व पिले रंग का हो जाता है। जिसे काटने पर लाल व पिले रंग के गूदा रेशेदार होते हैं और रेशो के अंदर सफेद रंग के गूदे होते हैं। जो पकने के बाद काफी सख्त हो जाते हैं। जिसे खाने में काफी कठिनाई होती हैं।

Read More

Deodar Tree information in Hindi | देवदार पेड़ के बारे में पूरी जनकारी

तो दोस्तों यह थी। Palm tree in Hindi की पूरी जानकारी। यदि आप लोगों का यह जानकारी पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

Leave a Comment